आईटीआई में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 तक

Apr 07, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर चयन होगा। आईटीआई विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे छात्र रोजगार के लिए सक्षम बन सकें।

आईटीआई में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 तक

दरभंगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई । तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवारने की चाहत रखने वाले छात्र-छात्राएं 14 अप्रैल तक नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी देते हुए आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में नामांकन ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ही लिया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित है। उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा के पश्चात मेधा सूची तैयार होगी।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आईटीआई संयुक्त नामांकन परीक्षा (कैट) 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेड एवं संस्थानों में नामांकन का अवसर प्रदान किया जाएगा।उप प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाता है, जिससे वे रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम हो सकें। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त संस्थान में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का भी संचालन किया जाता है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील किया कि वे ससमय आवेदन कर आईटीआई में अपना नामांकन ले सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।