ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगा महिला को सक्षम बनाना ही सशक्तीकरण : डॉ. रजनी

महिला को सक्षम बनाना ही सशक्तीकरण : डॉ. रजनी

दरभंगा | एक प्रतिनिधि एलएनएमयू समाजशास्त्र विभाग में सोमवार को ‘महिला जागरुकता...



महिला को सक्षम बनाना ही सशक्तीकरण : डॉ. रजनी
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाTue, 02 Mar 2021 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा | एक प्रतिनिधि

एलएनएमयू समाजशास्त्र विभाग में सोमवार को ‘महिला जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत महिला सशक्तीकरण विषय पर हर्षपति सिंह महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक डॉ. रजनी सिंह ने व्याख्यान दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि महिला एवं पुरुष एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। दोनों पहलू का सामान महत्व होता है। महिलाएं अपने जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ले सकती हैं। उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तीकरण है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. गोपी रमन प्रसाद सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की प्रक्रिया में महिलाओं को पारंपरिक पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने महिलाओं की सामाजिक समता, स्वतंत्रता और न्याय के राजनीतिक अधिकारों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंच संचालन डॉ. सारिका पांडे, विषय प्रवेश डॉ. शंकर कुमार लाल तथा धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी कुमारी ने किया। इस अवसर पर शोध छात्र सहित स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें