कर्मचारी महासंघ ने निकाला मार्च
दरभंगा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी...
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाWed, 29 Mar 2023 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें
दरभंगा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा ने मांगों के समर्थन में मंगलवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। इस दौरान समाहरणालय के मुख्य द्वार पर महासंघ के उपाध्यक्ष अरुण कुमार महतो की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें जिला मंत्री फूल कुमार झा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मौके पर फकीरा पासवान, जय नारायण सहनी, दुर्गा शंकर झा, अरविंद कुमार राय, तारा कांत पाठक आदि थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।