Darbhanga News: स्पष्ट होना चाहिए कविताओं का उद्देश्य

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

Darbhanga News: दरभंगा में हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर स्नेह अगेही शिक्षण संस्थान में एकल काव्य पाठ का आयोजन किया गया। सूबेदार नन्द किशोर साहु ने एक दर्जन से अधिक कविताओं की रस्म अदायगी की, जिसने साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकारों ने कविताओं की सराहना की।

Darbhanga News: स्पष्ट होना चाहिए कविताओं का उद्देश्य

Darbhanga News: दरभंगा। हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर हिन्दी समाहार मंच के तत्वावधान में रविवार को स्नेह अगेही शिक्षण संस्थान में एकल काव्य पाठ किया गया। एकल काव्य पाठ के अंतर्गत सूबेदार नन्द किशोर साहु ने एक दर्जन से अधिक काव्य रचनाओं का पाठ कर साहित्यप्रेमियों को भावविभोर कर दिया। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने की। सचिव अमिताभ कुमार सिन्हा ने मंच की गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की। 10 अक्टूबर को 27वां स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। एकल काव्य पाठ के दौरान सूबेदार नन्द किशोर साहु ने वंश तारिणी मां गंगा को, हम सब मिलकर करते अभिनंदन, धंस गया है पुल गंगा में, दो-दो जोड़ी बांसुरी, सावन की रिमझिम फुहार आदि सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।प्रो.

आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि इनकी कविताओं में जीवन का संघर्ष है। साथ ही इनकी कविताओं में चाक्षुष बिम्व और अनुप्रास की अद्भुत छटा है। मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रेश ने कहा ने कहा कि इनकी कविताओं में शब्द सौंदर्य है। अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि कविताओं का उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए। कार्यक्रम में शेखर कुमार श्रीवास्तव, अमिताभ कुमार सिन्हा, डॉ. सतीश चन्द्र भगत, विनोद कुमार लाल, मुश्ताक एकबाल, राणा ब्रजेश, निजाम बख्श, हीरालाल सहनी, कामेश्वर कुमार ओझा, डॉ. विश्वनाथ ठाकुर, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष अकिंचन, शंभु नारायण चौधरी, डॉ. प्रतिभा स्मृति, मुकेश कुमार झा सोनू आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सतीश चंद्र भगत ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: स्पष्ट होना चाहिए कविताओं का उद्देश्य