ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाजाले प्रखंड क्षेत्र में आंधी-पानी से बाधित हुई बिजली

जाले प्रखंड क्षेत्र में आंधी-पानी से बाधित हुई बिजली

जाले। जाले प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम आई आंधी पानी की वजह से प्रखंड...

जाले प्रखंड क्षेत्र में आंधी-पानी से बाधित हुई बिजली
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 20 May 2022 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

जाले। जाले प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम आई आंधी पानी की वजह से प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। समाचार भेजे जाने तक ठप विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल नहीं की गई थी। इस वजह से जाले, मुरैठा, अहिल्यास्थान और सनहपुर पावर सब-स्टेशन से जुड़े जाले प्रखंड के सभी गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आंधी -तूफान की वजह से रहिका और गंगवाड़ा से आने वाली ट्रांसमिशन लाइनें ब्रेकडाउन है। इस वजह से सभी पावर सब-स्टेशन से गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें