
करंट लगने से मानव बल कर्मी की हालत गंभीर
संक्षेप: सिंहवाड़ा में रतनपुर एग्रीकल्चर फीडर पर काम कर रहे एक मानव बल को करंट लगने से गंभीर चोट आई। घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गए और उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
सिंहवाड़ा। सनहपुर रतनपुर के बीच लक्खा बांध के समीप एग्रीकल्चर फीडर में काम कर रहे मानव बल के करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में पोल से गिरते ही वहां अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। लोगों ने जख्मी मानव बल को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां से उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा प्रेमचंद ने जख्मी की हालत गंभीर बताई है। बताया गया है रतनपुर एग्रीकल्चर फीडर में कार्यरत विद्युत आपूर्ति शाखा सनहपुर के मानव बल परीक्षण सहनी बुधवार को बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक कर रहे थे।

इसी बीच बिजली की करंट आ गई। 11 हजार वोल्ट करंट के झटके से मानव बल पोल से नीचे गिर गया। जानकारी के अनुसार वह एग्रीकल्चर फीडर में शट डाउन लेकर मरम्मत का कार्य कर रहा थे। जाले फीडर का 11 केबीए का जर्जर संचरण तार रतनपुर एग्रीकल्चर फीडर की तार में सट गया। एकाएक विद्युत धारा प्रवाहित हो गई। परिणाम स्वरूप एग्रीकल्चर फीडर में काम रहे उक्त मानव बल सनहपुर निवासी परीक्षण सहनी विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गये। सनहपुर के जेई राम रतन कुमार ने बताया कि घायल मानव बल को हर संभव मदद की जाएगी। मानव वल की हालत गंभीर देख उसकी पत्नी रीना देवी, पुत्री प्रिती कुमारी, शोभा कुमारी, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं पुत्र सुनील कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य परिजन भी बिलखते हुए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि जख्मी मानव वल बिजली विभाग में मजदूरी का अपनी पत्नी, चार पुत्री, दो पुत्र सहित परिवार के लोगों का भरन पोषण करता है। इसकी हालत गंभीर देख परिवार के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




