Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsElderly Woman Dies After Drowning in Bihar s Bhawariya Pond
सुंदरपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत

सुंदरपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत

संक्षेप:

दरभंगा के सुंदरपुर नया टोला स्थित भंवरिया पोखर में एक बुजुर्ग महिला, नीलम देवी (57), की गुरुवार सुबह डूबने से मौत हो गई। वे अपने पुत्र के साथ रह रही थीं और रोज सुबह टहलने निकलती थीं। घर के पास तालाब...

Aug 14, 2025 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नया टोला स्थित भंवरिया पोखर में गुरुवार की अलसुबह डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के जोगियार गांव निवासी स्व. अवधेश झा की पत्नी नीलम देवी (57) के रूप में की गई है। वे फिलहाल अपने पुत्र के साथ सुंदरपुर नया टोला में रहती थीं। पुलिस ने डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। उनकी मौत की सूचना मिलने पर काफी संख्या में परिजन पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। पुत्र मंजेश झा ने बताया कि उनकी मां रोज सुबह टहलने निकलती थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूजा के लिए फूल तोड़कर वो घर लौटती थीं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह गुरुवार की सुबह वो घर से निकली थीं। घर के पास ही तालाब है। संभवत: तालाब के पास चलने के दौरान पांव फिसलने से वो पानी में गिर गईं। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई थी। उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।