बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय राम परी देवी, जो उड़ैन बनकट्टा की निवासी थीं, को सोमवार शाम को तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले पीएचसी और फिर मधुबनी सदर अस्पताल और डीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया।

संजय लाला,दरभंगा। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के उड़ैन बनकट्टा निवासी ज्ञानी राम की पत्नी राम परी देवी (70) के शव का मंगलवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला सोमवार की शाम को उगना चौक पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी थी। वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


