Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsElderly Man Assaulted and Robbed in Pohaddibela Village Police File Case
बुजुर्ग को मार-पीटकर किया अधमरा

बुजुर्ग को मार-पीटकर किया अधमरा

संक्षेप:

घनश्यामपुर के पोहद्दीबेला गांव में बुजुर्ग राम सेवक यादव के साथ लुलु पोद्दार ने मारपीट की और 60 हजार रुपये की लूट की। राम सेवक ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपित ने राम सेवक को जान से मारने की धमकी भी दी।

Jan 09, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के पोहद्दीबेला गांव में बुजुर्ग राम सेवक यादव के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित लुलु पोद्दार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। राम सेवक यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके ही गांव पोहद्दीबेला के लुलु पोद्दार ने पंचायत भवन के पास उनके घर पर आकर उनके शरीर पर गुटखा खाकर थूक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो लुलु पोद्दार ने उन्हें मुक्कों से चार-पांच बार मारा। पीड़ित के अनुसार आरोपित ने उनका दाहिना हाथ पकड़कर मरोड़ दिया जिससे उनका हाथ टूट गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब राम सेवक यादव चिल्लाने लगे तो आरोपित ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात से दो-चार बार बुरी तरह मारा। मारपीट के दौरान आरोपित ने राम सेवक यादव की जेब से 60 हजार रुपये भी निकाल लिए। जाते-जाते उसने बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद राम सेवक यादव ने पहले गांव के सरपंच से शिकायत की थी। सरपंच ने कई दिनों तक दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। इसमें लुलु पोद्दार से इलाज का खर्च और लूटे गए पैसे लौटाने की बात कही गई, लेकिन आरोपित ने इसे मानने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।