दो थानों के आठ पुलिसकर्मी पॉजिटिव
कोरोना क्षेत्र में तेजी से पांव पसारने लगा है। सिंहवाड़ा थाने के छह पुलिसकर्मी एवं सिमरी थाने के दो पुलिसकर्मी गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 24 Jul 2020 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें
कोरोना क्षेत्र में तेजी से पांव पसारने लगा है। सिंहवाड़ा थाने के छह पुलिसकर्मी एवं सिमरी थाने के दो पुलिसकर्मी गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही थानों में हड़कंप मच गया है। आम लोग भी अब वहां जाने से भी परहेज करने लगे हैं। इससे पूर्व भी सिमरी थाने में तीन पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से एक को डीएमसीएच एवं दो को आइसोलेशन में रखा गया है। सभी पॉजिटिव कर्मियों को आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। सिंहवाड़ा थाना परिसर को सेनेटाइज करने का कार्य शुरू किया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेम चंद्र ने बताया कि थाने में आने-जाने वाले 30 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं
