गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी प्राथमिकता : ईश्वर
पवन झा, मनीगाछी। दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल ने राजकीय मध्य विद्यालय बलौर में समीक्षा बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का निर्माण संभव है और मनीगाछी क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। बैठक में स्कूलों के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

पवन झा,मनीगाछी। दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने राजकीय मध्य विद्यालय बलौर में एचएम के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए। प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समृद्ध, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कहा कि हमारा मुख्य संकल्प मनीगाछी और दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है। इस उच्चस्तरीय बैठक में मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान विधायक ने क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, स्कूलों के बुनियादी ढांचे की वर्तमान स्थिति और छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की।
शिक्षा की आवश्यकता
विधायक ने कहा कि स्कूल केवल भवन नहीं, बल्कि हमारे भविष्य के निर्माण केंद्र हैं। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से सीधा संवाद करते हुए स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन के स्तर, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और स्मार्ट क्लास के संचालन की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में पेयजल, शौचालय और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान प्रधानाध्यापकों ने विद्यालय संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और संसाधनों की कमी से विधायक को अवगत कराया। विधायक श्री मंडल ने आश्वासन दिया कि शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं का अविलंब समाधान निकाला जाएगा।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


