Darbhanga News: बिरौल:समाज के विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य: संजय
Darbhanga News: बिरौल स्थित देवकुली धाम में आयोजित विदाई सम्मान समारोह में शिक्षा के हालात और शिक्षकों की स्थिति पर चर्चा की गई। डॉ. सुरेश राय ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। पूर्व डीपीओ संजय देव कन्हैया ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। वरिष्ठ समाजसेवी ने सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता बताई।

Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड के देवकुली धाम स्थित द्रर्वेश्वर नाथ कॉलेज सभागार में शनिवार को आयोजित शिक्षा मंथन सह विदाई सम्मान समारोह में जिले के शिक्षा जगत से जुड़े विद्वानों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा की दिशा-दशा, शिक्षकों की स्थिति और समाज में शिक्षा के योगदान पर गहन चर्चा की गई। बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश राय ने कहा कि शिक्षा के स्तर में गिरावट चिंता का विषय है। इसके लिए हम सभी को मिलकर सोचने और प्रयास करने की जरूरत है।पूर्व डीपीओ संजय देव कन्हैया ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए अति आवश्यक है।
शिक्षा के बिना किसी भी समाज के विकास की कल्पना अधूरी है। बिरौल व्यवहार न्यायालय के लोक अभियोजक बच्चा बाबू राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामुदायिक सहयोग जरूरी है। वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र नारायण राय ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मध्य विद्यालय देवकुली के सेवानिवृत्त शिक्षक राम सेवक कुमार, मध्य विद्यालय तालिवपुर के अनिल कुमार एवं सुरेश प्रसाद यादव को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम को डॉ. नागेंद्र राय, डॉ. सुरेश झा, सरपंच अखिलेश राय, कौशल राय, प्रदीप राय और राम बाबू राय सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश रोशन ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


