Darbhanga News: सिंहवाड़ा:भाभी की गर्दन दबा हत्या कर रहा नशेड़ी देवर गिरफ्तार
Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सनहपुर में एक नशेड़ी देवर ने भाभी की गर्दन दबाकर हत्या की कोशिश की। भाभी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित मिश्रा को गिरफ्तार किया। महिला ने बताया कि उसके देवर का व्यवहार हिंसक था और कई बार मारा-पीटा गया।

Darbhanga News: सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के सनहपुर में भाभी की गर्दन दबाकर हत्या कर रहे नशेड़ी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार देवर का नाम सुमित मिश्रा बताया गया है। इस मामले में भाभी ने देवर के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता शिखा कुमारी ने बताया कि उनके पति अमित मिश्रा मजदूरी के लिए परदेस में रहते हैं। घर में उनका देवर बराबर शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करता है। विरोध करने पर हमला कर करता है। बार-बार समझाने के बावजूद उसकी आदत में सुधार नहीं आया। उसने बताया कि 26 अगस्त की रात घर में मैं सो रही थी।
तभी नशे में धुत देवर सुमित मिश्रा वहां आया और गाली देने लगा। जब महिला ने दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपी ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। नशे की हालत में उसने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। महिला धक्का देकर घर से बाहर भागी और डायल 112 पर फोन किया। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


