आरओबी का निरीक्षण करने जल्द आएंगे डीआरएम
दरभंगा में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा निर्माणाधीन आरओबी और विश्व स्तरीय दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बैठक में रेलवे परियोजनाओं की गति बढ़ाने की...

दरभंगा। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा जल्द ही दरभंगा आकर निर्माणाधीन आरओबी व विश्व स्तरीय दरभंगा जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी सोमवार को सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने डीआरएम के साथ बैठक करने के बाद दी। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि बैठक में कहा गया कि दरभंगा में रेलवे की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत दरभंगा, लहेरियासराय तथा सकरी में नए स्टेशनों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता के साथ तेजी लाने की आवश्यकता है। सांसद डॉ. ठाकुर ने रेलवे के क्षेत्र में पीएम मोदी के शासन को श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार में भारतीय रेल के सम्पूर्ण कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




