काम की धीमी रफ्तार पर डीआरएम ने लगाई फटकार

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

राजीव रंजन प्रसाद, दरभंगा। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने दरभंगा जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विकासात्मक कार्यों की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य में शीघ्रता लाने का निर्देश दिया। जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

काम की धीमी रफ्तार पर डीआरएम ने लगाई फटकार

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने दरभंगा जंक्शन का रविवार को गहन निरीक्षण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीआरएम का आगमन दरभंगा जंक्शन पर शनिवार की देर शाम ही हो चुका था। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे कॉलोनी में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को देखा तथा इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं, पूर्वी भाग में चल रहे मॉडल स्टेशन से संबंधित सभी कार्यों का निरीक्षण किया एवं कार्य की धीमी रफ्तार पर स्थानीय अधिकारियों एवं संवेदकों को फटकार लगाई। डीआरएम ने निर्माण से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में शीघ्रता लाई जाए, अन्यथा इससे संबंधित कार्यवाही को लेकर ऊपर मंत्रालय को लिखा जाएगा।

विकासात्मक कार्यों में शिथिलता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआरएम की ओर से कॉलोनी से संबंधित ड्रेनेज के निर्माण कार्य एवं इससे जलनिकासी को लेकर भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने जंक्शन परिसर में पूर्वी एवं पश्चिमी भाग में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा इससे संबंधित अधिकारियों को कार्य की रफ्तार को बढ़ाने को लेकर फटकार लगाई। कहा कि सरकार के निर्देश का अक्षरश: पालन किया जाए। मल्टी लेवल कार पार्किंग स्थल पर भी डीआरएम ने निरीक्षण किया। जंक्शन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म एवं जंक्शन परिसर में साफ-सफाई को लेकर भी डीआरएम की ओर से कई निर्देश दिए गए। आरओबी के दक्षिणी छोर पर पूरी टीम के साथ डीआरएम ने पहुंचकर जंक्शन की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों से बात की तथा आगामी दिनों में जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई जाए इस पर भी गहन विमर्श हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।