Darbhanga News: डॉ. आरके दास मेडिसिन विभाग के बने अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को डॉ. आरके दास ने विभागाध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्हें डॉ. एसएन झा ने प्रभार सौंपा। डॉ. दास मुख्य रूप से डीएमसीएच में कार्य करेंगे और जरूरत पड़ने पर समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में भी शैक्षणिक सेवाएं देंगे। उनकी नियुक्ति से विभाग में प्राध्यापक की कमी और पीजी की 18 सीटों पर संभावित असर को लेकर चिंता दूर होने की उम्मीद है।

Darbhanga News: डॉ. आरके दास मेडिसिन विभाग के बने अध्यक्ष

Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को डॉ. आरके दास ने विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें डॉ. एसएन झा ने प्रभार सौंपा। डॉ. दास मेडिसिन विभाग में सेवा देने के अलावा श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज, समस्तीपुर में भी आवश्यकता अनुसार अपनी सेवा देते रहेंगे। बता दें कि विशेष कार्य के लिए डॉ. दास को 18 अगस्त से श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में प्रतिनियुक्त किया गया है। इधर, सरकार के आदेश के बाद विशेष कार्य पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव रेणु कुमारी की ओर से 15 अक्टूबर को जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया कि नवंबर के बाद डीएमसीएच का मेडिसिन विभाग प्राध्यापक विहीन हो जाएगा।

यहां पीजी की 18 सीटों पर नामांकन होता है। प्राध्यापक के अभाव में पीजी की सीटों के नामांकन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। अत:मूल रूप से डॉ. दास डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के अधीन ही कार्य करेंगे। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज, समस्तीपुर में भी शैक्षणिक कार्य करेंगे। इधर, नोटिफिकेशन प्राप्त होने के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूसी झा ने विभाग के वरीयतम चिकित्सक होने को लेकर डॉ. आर के दास को विभागाध्यक्ष का प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: डॉ. आरके दास मेडिसिन विभाग के बने अध्यक्ष