Darbhanga News: केवटी:बच्चों के बीच बांटे स्कूल बैग
Darbhanga News: विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग बांटे। बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र के किसी भी बच्चे को संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए।

Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पैगंम्बरपुर स्थित इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। बैग मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। विधायक डॉ. झा ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पीएम मोदी का जीवन अंत्योदय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए समर्पित है। उनके जन्म दिन पर नौनिहालों के बीच सेवा कार्य करने से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। उनका संकल्प है कि केवटी क्षेत्र का कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को भी देखा और शिक्षकों से बेहतर पठन-पाठन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मौके पर केवटी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र, भैरव झा, विनोदानंद झा, राम सजीवन सदाय, शिक्षिका रीतू कुमारी, शशि कुमारी, मधुरानी, शांता कुमारी, निशा कुमारी आदि थे।

