डॉ. आंबेडकर के विचारों की पूरी मानवता को है जरूरत : डॉ. संतन

Apr 20, 2026 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन एवं योगदान’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की। मुख्य वक्ता प्रो. मुनेश्वर यादव ने आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता और जातिवाद के खिलाफ उनके दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन ने किया।

डॉ. आंबेडकर के विचारों की पूरी मानवता को है जरूरत : डॉ. संतन

राजीव रंजन झा,दरभंगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा की ओर से सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन एवं योगदान’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा के निदेशक डॉ. संतन कुमार राम ने डॉ. आंबेडकर का जन्म एवं उनकी शिक्षा के बारे में विस्तार से अवगत कराया। मुख्य वक्ता लनामिवि के पीजी राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर को हमारी जरूरत नहीं है, बल्कि पूरी मानवता को आंबेडकर के विचारों की जरूरत है। दिन-ब-दिन आंबेडकरवादियों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने क्रिस्टाफ जाफर की विचारधाराओं का भी उल्लेख किया।

कहा कि डॉ. आंबेडकर कार्ल मार्क्स का वैचारिक तौर पर विरोध करते थे। उन्होंने विकास के चार स्टेज के बारे में भी बताया।उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर कहते थे कि समाज का एकीकरण तभी होगा जब स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा एवं न्याय का सामंजस्य स्थापित होगा। भारत में जातिवाद संकट की पहली पहली धुरी है। समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में जाति विभेद बहुत बड़ा बाधक बनकर खड़ा है। यदि जाति व्यक्ति के विकास में बाधक है तो समाज की प्रगति या समाज का विकास संभव नहीं है और न ही विकसित राष्ट्र का सपना सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने समाज या राष्ट्र के विकास के लिए जाति, वर्ग, लिंग, भाषा, धर्म एवं संप्रदायिकता को पूर्ण रूप से बाधक बताया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर की वर्ण व्यवस्था, जाति प्रथा एवं छुआछूत के प्रति उनकी सोच को रेखांकित किया एवं आंबेडकर के कहे गए मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो तथा संघर्ष करो का भी उल्लेख किया।उन्होंने डॉ. आंबेडकर के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुस्तान गैर बराबरी का अड्डा है एवं अंधविश्वास का कुआं है। इससे डॉ. आंबेडकर निकालने की बात करते थे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईश्वरीय सत्ता को समाप्त करके यदि आप पुनर्जागरण की बात करेंगे तभी आप राष्ट्र का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा के निजी सचिव राजीव रंजन ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।