डिग्री कॉलेज निर्माण को स्थलों का किया निरीक्षण
डीएम कौशल कुमार ने गौड़ाबौराम में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त भूमि और भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बेलबाड़ा और आसी के विद्यालयों का भी दौरा किया। इसके अलावा, किरतपुर में जग्सों के मध्य विद्यालय का मुआयना कर वहां डिग्री की पढ़ाई शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। डीएम कौशल कुमार गुरुवार की दोपहर गौड़ाबौराम पहुंचे और प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त भूमि और भवन निर्माण के लिए कई स्थानों का अवलोकन किया। डीएम प्रखंड स्तर पर तत्काल प्रभाव से डिग्री की पढाई शुरू करने के लिए प्रस्तावित उतक्रमित मध्य विद्यालय बेलबाड़ा और प्लस उच्च विद्यालय आसी के भवन का भी निरीक्षण किया। डिग्री कॉलेज की भूमि और भवन की खोज में डीएम जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड किरतपुर भी पहुंचे जहां उन्होंने तत्काल डिग्री की पढाई शुरू करने निमित्त उतक्रमित मध्य विद्यालय जग्सों के भवन का मुआयना किया। डीएम ने मवि जग्सों के निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय जग्सों के भवन की डेंटिंग पेंटिंग करने के साथ कंक्रीट फ्लोरिंग का कार्य करने का निदेश किरतपुर के प्रखंड शिक्षा अधिकारी आरबी झा को दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


