गुणवत्ता के साथ करें बस स्टैंड का निर्माण : डीएम
डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा बस स्टैंड और मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से, बस स्टैंड के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आदेश दिया गया।

राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने बुडको के परियोजना निदेशक को बस स्टैंड निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र कराने का निर्देश दिया। बस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस स्टैंड भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर परियोजना निदेशक बुडको अभय कुमार पांडे, कनीय अभियंता लुशी कुमारी आदि उपस्थित थे。
मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन संस्थान का निरीक्षण
इधर, डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में निर्माणाधीन बालक छात्रावास, प्रशासनिक भवन, गेस्ट हाउस, चाहरदीवारी सहित अन्य विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निर्माणाधीन सड़क कार्य की प्रगति
डीएम ने संस्थान परिसर के अंदर निर्माणाधीन सड़क कार्य को 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार रंजन ने बताया कि सड़क के दोनों ओर पवेर ब्लॉक लगाए जाएंगे तथा ड्रेनेज व्यवस्था के लिए नाला निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


