Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDM Kaushal Kumar Inspects Community Health Center Bahadurpur Reviews Health Services and Herbal Garden
रोगियों को उपलब्ध करायें सुविधाएं : डीएम

रोगियों को उपलब्ध करायें सुविधाएं : डीएम

संक्षेप:

दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की समीक्षा की। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। हर्बल गार्डन का भी अवलोकन करते हुए डीएम ने इसे बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Feb 10, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बहादुरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन आदि की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती की एएनसी जांच की गयी। साथ ही आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, जांच एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी रोगियों को सम्मान के साथ आधारभूत सुविधा उपलब्ध करायें एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यकता के अनुरूप दवाये दें। डीएम ने सीएचसी में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तारिक मंज़र एवं स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण प्रसाद को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विकसित हर्बल गार्डन का भी अवलोकन किया। हर्बल गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव के कार्यों पर डीएम ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे और बेहतर बनाने के कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला लेखा प्रबंधक बसंत कुमार झा, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक रवि रंजन, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रेवती रमण प्रसाद, प्रखंड लेखा प्रबंधक शिव भोला शंकर, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक विजय प्रकाश, काउंसलर सौरभ कुमार, रीना कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।