सच्चे मन से की गयी सेवा होती है फलीभूत

Mar 01, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा में आनंद सत्संग आश्रम में श्रीमदभागवत सप्ताह के सातवें दिन आचार्य वेदानंद शास्त्री ने कहा कि सच्ची सेवा ही फल देती है। श्रद्धा और विश्वास आंतरिक होते हैं। उन्होंने भगवान के जन्मोत्सव और ध्रुव एवं प्रह्लाद की कथा सुनाई, यह बताते हुए कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए।

सच्चे मन से की गयी सेवा होती है फलीभूत

दरभंगा। आनंद सत्संग आश्रम, लक्ष्मीसागर में आयोजित श्रीमदभागवत सप्ताह के सातवें दिन रविवार को आचार्य वेदानंद शास्त्री ने भगवान के अवतारों के प्रयोजन से कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सच्चे मन से की गयी सेवा ही फलीभूत होती है। श्रद्धा और विश्वास के लिए किसी को कहने की जरुरत नहीं होती है। यह तो स्वत: अपने अंतरात्मा में उपजती है। उन्होंने भगवान के जन्मोत्सव को नन्द बाबा के घर आनंद की बात बतायी। ध्रुव एवं प्रह्लाद की कथा बताते हुए उन्होंने कहा कि राजपुत्र होने के वावजूद उन लोगों का मन प्रभु का स्मरण एवं उनके दर्शन में लगा रहा।

प्रत्येक मानव को अपने पुत्र को सत्पात्र जैसा संस्कार देना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।