ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगा बाढ़ प्रभावित पंचायतों में पशु चारे का वितरण शुरू

बाढ़ प्रभावित पंचायतों में पशु चारे का वितरण शुरू

बिरौल। अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों के बीच पशुचारा का वितरण शुरु...


बाढ़ प्रभावित पंचायतों में पशु चारे का वितरण शुरू
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSat, 31 Jul 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बिरौल। अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों के बीच पशुचारा का वितरण शुरु कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सीओ अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायत लदहो,पोखराम दक्षिणी,सोनपुर पघारी मे पशुचारा के रुप मे भूसा का वितरण किया जाना है। इसके लिए जिला से 123 क्विंटल भूसा तत्काल उपलब्ध कराया गया है। पशुपालन अधिकारी प्रभा कुमारी की देख रेख में पंचायतवार शिविर लगाकर वितरण कार्य शुरु कर दिया गया है। प्रखंड पशुपालन अधिकारी प्रभा कुमारी ने बताया कि लदहो एवं पोखराम दक्षिणी पंचायत मे पशुचारा का वितरण कार्य पूरा कर लिया गया है। वही सोनपुर पघारी मे वितरण कार्य चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें