आपदा मित्र प्रशिक्षण से सशक्त हुए स्वयंसेवक
दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि के दो स्वयंसेवकों काजल कुमारी और मनोज मिश्र ने पटना में आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और सीपीआर जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने उनकी सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वयंसेवकों काजल कुमारी एवं मनोज मिश्र ने 31 दिसंबर से छह जनवरी तक पटना स्थित ईगल व्यू ट्रेनिंग सेंटर में भारत सरकार के आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह प्रशिक्षण आपदा से पूर्व, दौरान एवं बाद में किए जाने वाले जीवनरक्षक उपायों पर केंद्रित था। इसमें एसडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़, आग, भूकंप, वज्रपात, सड़क दुर्घटना तथा प्राथमिक उपचार (सीपीआर) का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। स्वयंसेवकों को सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें हृदयगति रुकने की स्थिति में चार-पांच मिनट के भीतर जीवनरक्षा की तकनीक सिखाई गई तथा सभी स्वयंसेवकों से इसका अभ्यास भी कराया गया।
विवि के पीआरओ डॉ. निशिकान्त सिंह ने बताया कि आपदा मित्र प्रशिक्षण से सकुशल लौटने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर दोनों स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर शिक्षाशास्त्र निदेशक डॉ. घनश्याम मिश्र ने कहा कि आपदा मित्र प्रशिक्षण एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज का वास्तविक प्रहरी बनाता है। काजल एवं मनोज ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। डॉ. रामसेवक झा ने हमारे छात्र केवल अध्ययन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन का स्थायी संस्कार बनेगा। डॉ. त्रिलोक झा, डॉ. मुकेश प्रसाद निराला, डॉ. साधना शर्मा, राकेश कुमार, मनोज मिश्र आदि ने भी स्वयंसेवकों को शुभकामना दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


