ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगारिटायर सैनिकों की दर्जनों समस्याओं का निदान

रिटायर सैनिकों की दर्जनों समस्याओं का निदान

दरभंगा वायु सेना स्टेशन मुख्यालय परिसर में रविवार को सेना की एक्स-सर्विसमैन रैली 2019 हुई। इसमें मुख्य अतिथि बिहार-झारखंड के डिप्टी जीओसी (जनरल ऑफिस कमांडिंग) ब्रिगेडियर अमरेंद्र कुमार यादव ने रिटायर...

दरभंगा वायु सेना स्टेशन मुख्यालय परिसर में रविवार को सेना की एक्स-सर्विसमैन रैली 2019 हुई। इसमें मुख्य अतिथि बिहार-झारखंड के डिप्टी जीओसी (जनरल ऑफिस कमांडिंग) ब्रिगेडियर अमरेंद्र कुमार यादव ने रिटायर...
1/ 2दरभंगा वायु सेना स्टेशन मुख्यालय परिसर में रविवार को सेना की एक्स-सर्विसमैन रैली 2019 हुई। इसमें मुख्य अतिथि बिहार-झारखंड के डिप्टी जीओसी (जनरल ऑफिस कमांडिंग) ब्रिगेडियर अमरेंद्र कुमार यादव ने रिटायर...
दरभंगा वायु सेना स्टेशन मुख्यालय परिसर में रविवार को सेना की एक्स-सर्विसमैन रैली 2019 हुई। इसमें मुख्य अतिथि बिहार-झारखंड के डिप्टी जीओसी (जनरल ऑफिस कमांडिंग) ब्रिगेडियर अमरेंद्र कुमार यादव ने रिटायर...
2/ 2दरभंगा वायु सेना स्टेशन मुख्यालय परिसर में रविवार को सेना की एक्स-सर्विसमैन रैली 2019 हुई। इसमें मुख्य अतिथि बिहार-झारखंड के डिप्टी जीओसी (जनरल ऑफिस कमांडिंग) ब्रिगेडियर अमरेंद्र कुमार यादव ने रिटायर...
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाMon, 11 Mar 2019 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा वायु सेना स्टेशन मुख्यालय परिसर में रविवार को सेना की एक्स-सर्विसमैन रैली 2019 हुई। इसमें मुख्य अतिथि बिहार-झारखंड के डिप्टी जीओसी (जनरल ऑफिस कमांडिंग) ब्रिगेडियर अमरेंद्र कुमार यादव ने रिटायर सैनिकों को कल्याणार्थ योजनाओं व स्कीमों की जानकारी दी। साथ ही उनकी दर्जनों समस्याओं का ऑन स्पॉट निबटारा भी कराया। रैली में रिटायर सैनिक काफी उत्साहित दिखे।

ब्रिगेडियर ने रिटायर सैनिकों की समस्या खुले मंच से सुनी व संबंधित अधिकारियों को उसके जल्द निष्पादित का आदेश दिया।

कहीं कैंटीन नहीं होने तो कहीं ईसीएसएच का सही से काम नहीं करने जैसी शिकायतें भी रिटायर सैनिकों ने की। इनके जल्द निदान का आश्वासन दिया गया। रैली सुबह 10 से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चली। इसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्वी व पश्चिम चंपारण के करीब 800 रिटायर सैनिक शामिल हुए। 16 साल के बाद उत्तर बिहार में यह रैली हुई है। इससे पूर्व वर्ष 2003 में मुजफ्फरपुर में रैली हुई थी।

एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति व नाटक से जीता दिल: रैली में 08 बिहार बटालियन एनसीसी दरभंगा के ब्वॉयज व गर्ल्स कैडेटों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से रिटायर सैनिकों व सैन्य अधिकारियों का दिल जीत लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। सांस्कृतिक प्रस्तुति, गीत-संगीत व नाटक ‘मैथिली का मंचन कैडेटों ने किया। मैथिली में लोकगीतों की प्रस्तुति भी दी। मंच का संचालन कैडेट खुशबू कुमारी ने की। कैडेट सुषमा, नेहा, जूही, साक्षी, पूजा व दिव्य ने सामूहिक डांस की प्रस्तुति दी। कैडेट पप्पू यादव व सूरजभान सिंह ने स्वागत गीत गाया। खुशबू ने मैथिली लोकगीत गाया। डिप्टी जीओसी ने इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

सैनिक संघ ने अतिथियों को किया सम्मानित

मुख्य अतिथि समेत सभी सैन्य अधिकारी व सीनियर वेटरन्स को दरभंगा सैनिक संघ के अध्यक्ष महेश साह व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने शॉल व बूके देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अमरेंद्र कुमार यादव का वायु सेना स्टेशन मुख्यायल परिसर में 151 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) जाट के सीओ एएस कहलोन, कर्नल (वेटरन्स) एसके सिंह, मुजफ्फरपुर मिलिट्री स्टेशन मुख्यालय के सीओ लेफ्ट. कर्नल पीएस नाइक, टूआईसी लेफ्ट. कर्नल मोहित कुमार, वायु सेना के स्टेशन कमांडर राजेश रंजन ने स्वागत किया।

सेना से जुड़े कई अधिकारी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर हुए रैली में शामिल

रैली में राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्नल दिलीप प्रसाद, सीनियर वेटरन्स रिटायर कर्नल राजीव रंजन, लेफ्ट. कर्नल सुधीर कुमार सिंह, ईसीएचएच के ऑफिसर्स-इन-चार्ज कर्नल केपी सिंह, बीएन मंडल विवि मधेपुरा के रजिस्टार रिटायर कर्नल नीरज कुमार, बीआरए बिहार विवि के रजिस्टार सह रिटायर कर्नल अजय कुमार राय, मिलिट्री स्टेशन मुख्यालय के पीआरओ वायू सैनिक मनोज कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर भूतपूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रामप्रवेश सिंह, मोतिहारी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सूबेदार नायक नंद किशोर ठाकुर, सूबेदार नायक अवधेश चौधरी समेत सैकड़ों रिटायर सैनिक, वीरा नारी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें