वंदे भारत ट्रेन का हो संचालन और ठहराव
विधायक जीवेश कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर अयोध्या से दरभंगा तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। उन्होंने कमतौल और जोगियारा स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की भी मांग की है। इसके साथ ही नई दिल्ली से दरभंगा के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा की भी जरूरत बताई है।

विजय कुमार ठाकुर,जाले। विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्या से वाराणसी, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी होते हुए मिथिला के हृदयस्थल दरभंगा तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने की मांग की है। साथ ही कमतौल व जोगियारा स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त विधायक ने नई दिल्ली से दरभंगा तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन की भी मांग की है, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में आधुनिक, सुरक्षित व आरामदायक सुविधा मिले।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


