आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में लाएं तेजी
दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपकर आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और अन्य सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने एनएच 27 के नवीनीकरण और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निर्देश देने की भी अपील की।

दरभंगा। दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाली आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित इस क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के सम्बंध में पहल किए जाने की जरूरत है। यह मांग शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपकर दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने की है। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में एनएच 27 सकरी से वाया धरौड़ा, बेनीपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान होते हुए खगड़िया-महेशखूंट एनएच 107 तथा इस सड़क में धरौड़ा से दोनार निर्माणाधीन आरओबी तक लगभग 22 किलोमीटर लिंक रोड जोड़ने की पहल की मांग की गई है।इसके
अलावा पत्र में 234 करोड़ की लागत से एनएच 27 के नवीनीकरण कार्य को तेजी से पूरा करने तथा इस एनएच में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां दुर्घटना रोकने के लिए विशेष निर्देश अंकित करने, दिल्ली मोड़ से जयनगर तक जाने वाले एनएच 105 का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाने तथा दरभंगा शहर में निर्माणाधीन आरोबी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आग्रह किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


