Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDelivery Boy Dies After Hit by Speeding Vehicle in Darbhanga
तेज रफ्तार वाहन ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार वाहन ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, मौत

संक्षेप:

दरभंगा के मिर्जापुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय अमित कुमार को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके तीन साल का एक बेटा है।

Feb 01, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित सकमा पुल के पास शनिवार की रात करीब 9.40 बजे तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्कूटी को ठोकर मारने के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। सड़क पर खून से लथपथ युवक को उठाकर स्थानीय लोगों ने कोतवाली चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वहां से उसे अललपट्टी स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान युवक की देर रात मौत हो गई।

उसकी पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही निवासी उमेश यादव के पुत्र अमित कुमार (25) के रूप में की गई है। पुलिस ने रविवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा है। मृतक के चचेरे भाई सुमित कुमार ने बताया कि अमित पिछले तीन महीने से डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था। वह डिलिवरी देने कोतवाली चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान मिर्जापुर की तरफ से आ रहे वाहन ने सकमा पुल के पास उसे पीछे से ठोकर मार दी। उसके अनुसार घटना की सूचना मिलने पर कंपनी के स्थानीय मैनेजर संजीत कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। सुमित ने बताया कि अमित दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसका तीन साल का एक बेटा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;