डिग्री कॉलेज के लिए जल्द करें व्यवस्थाएं : डीएम

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

सिंहवाड़ा में प्रखंडों में नवसृजित डिग्री कॉलेजों का पठन-पाठन एक जुलाई से शुरू होगा। डीएम कौशल कुमार ने प्रखंडों का दौरा कर शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक सुविधाओं और कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि कॉलेजों का संचालन समय पर शुरू हो सके।

डिग्री कॉलेज के लिए जल्द करें व्यवस्थाएं : डीएम

सिंहवाड़ा/हनुमाननगर, हिटी। प्रखंडों में नवसृजित डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से पठन-पाठन शुरू होना है। इसको लेकर गुरुवार को डीएम कौशल कुमार ने विभिन्न प्रखंडों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

प्रकाशन समिति की तैयारी

सिंहवाड़ा प्रखंड के सनहपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज के प्रस्तावित वर्ग संचालन की तैयारियों एवं उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण करते हुए डीएम ने संबंधित संवेदक को विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। विद्यालय परिसर में शौचालय, पेयजल, चाहरदिवारी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का डीएम ने जायजा लिया। चाहरदिवारी के कार्य को पूर्ण करने का आदेश उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को दिया।

सुरक्षा और समन्वय

डीएम ने महाविद्यालय का नाम डिग्री कॉलेज लिखवाने की बात कही। परिसर तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पथ के ढलाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का आदेश दिया। छात्र-छात्राओं के हित और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने के लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया।

स्थानीय खुशी

मौके पर मौजूद सीओ नेहा कुमारी और राजस्व अधिकारी मनोज कुमार से डीएम ने इस संबंध में बात की। एक ही परिसर में वर्ग एक से लेकर डिग्री तक की पढ़ाई की व्यवस्था होने से ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। बता दें कि अतरवेल जाले एसएच किनारे सनहपुर में सड़क से पूरब डिग्री कॉलेज बनना प्रस्तावित है। कॉलेज के भवन बनने तक विद्यालय परिसर में ही डिग्री कॉलेज के वर्ग संचालन की व्यवस्था की गई है।

सभी कार्य पूरा करने का निर्देश

हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय, कोल्हंटा पटोरी परिसर में डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर भी डीएम ने निर्माण एवं तैयारी संबंधी कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने डिग्री कॉलेज के सुचारु संचालन को लेकर परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

कार्य की गुणवत्ता की जांच

इस अवसर पर डीएम ने परिसर में संचालित किए जाने वाले केंद्रीय विद्यालय से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। परिसर में आवंटित भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया। स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में चाहरदीवारी निर्माण, पहुंच पथ निर्माण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा तय समयसीमा के अनुसार कार्यों को पूरा किया जाए, जिससे एक जुलाई से डिग्री कॉलेज का संचालन प्रारंभ किया जा सके। गौरतलब है कि जिले के आठ प्रखंडों में एक जुलाई से नवसृजित डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन शुरू होगा जिसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएम ने डिग्री कॉलेजों के संचालन के लिए क्या निर्देश दिए?
डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।