ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगासंदेहास्पद स्थिति में किशोर का मिला शव

संदेहास्पद स्थिति में किशोर का मिला शव

देकुली-भिखनौली मुख्य सड़क के बीच बुधवार को आम के बगीचे में पेड़ से लटकते किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल...

संदेहास्पद स्थिति में किशोर का मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाThu, 16 Jul 2020 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

देकुली-भिखनौली मुख्य सड़क के बीच बुधवार को आम के बगीचे में पेड़ से लटकते किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक देकुली गांव के बिरजू भंडारी का 17 वर्षीय पुत्र कन्हैया भंडारी बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम लोग शौच के लिए निकले थे कि आम के पेड़ के नीचे गले में रस्सी का फंदा लगा शव देखते ही लोगों का होश उड़ गया। इस घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने घटना की पुष्टि करते हुए घटनास्थल पर पुलिस को भेजने की बात कही गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें