दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगा जताया

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ काला बिल्ला पहनकर विरोध किया। कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है, जिसमें एक से तीन जून तक कलमबंद हड़ताल का कार्यक्रम तय किया गया है। संघ के अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह ने इस आंदोलन की जानकारी दी।

दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगा जताया

दरभंगा,। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की ओर से घोषित चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में बुधवार को लगातार दूसरे दिन विवि मुख्यालय के कर्मियों ने अपने कार्यस्थल पर काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संघ के कार्यकारिणी की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में दिए गए मांगों पर विवि प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। बार-बार कमेटी बनाई जाती है, लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। आंदोलन के अगले चरण में एक से तीन जून तक कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार अरविंद, भोला पासवान, सचिव मनोज कुमार राम, संगठन मंत्री रामसेवक भारती, उप सचिव ललन शर्मा, कोषाध्यक्ष अमृत नाथ झा, अशोक कुमार दास, शिव नारायण राय, प्रेम चन्द्र प्रसाद, नरेश कुमार महतो, प्रभात किरण, विरेन्द्र कुमार सिंह, अकरम अली, शंकर पासवान आदि उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।