सेवानिवृत्त कर्मचारी 20-21 को देंगे धरना

Apr 07, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा। लनामिवि के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ 20 और 21 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करेगा। संघ ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। सेवानिवृत्त कर्मियों की मांगें लंबित हैं। वहीं, इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह 7 अप्रैल को नई दिल्ली में होगा, जिसका प्रसारण 56 क्षेत्रीय केंद्रों पर वेबकास्ट किया जाएगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारी 20-21 को देंगे धरना

दरभंगा। लनामिवि में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ 20 एवं 21 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करेगा। संघ की ओर से सोमवार को कुलपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। अध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर एवं महासचिव सत्यनारायण सिन्हा ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों की मांगे लंबित हैं। इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह होगा आजदरभंगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह सात अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ. शालिनी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसका प्रसारण 56 क्षेत्रीय केद्रों में वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। इग्नू के दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र का दीक्षांत समारोह डीसीई में आयोजित होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।