वार्ता के अनुरूप कार्यान्वयन की मांग

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर महासंघ ने कुलपति को ज्ञापन देकर 30 जनवरी को हुए धरना-प्रदर्शन के बाद सभी मांगों के कार्यान्वयन का अनुरोध किया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि सभी मांगें पूरी की जाएंगी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वार्ता के अनुरूप कार्यान्वयन की मांग

दरभंगा। संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर महासंघ की लनामिवि इकाई ने कुलपति को ज्ञापन देकर वार्ता के अनुरूप कार्यान्वयन का अनुरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि 30 जनवरी को संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षकों ने विवि मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके अंत में विवि के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर सभी मांगों को नियमानुकूल पूरा करने का आश्वासन दिया था। इस बीच संगठन के एक प्रतिनिधि को शामिल कर 11 सूत्री मांगों पर विवि के अधिकारियों ने विमर्श भी किया, बावजूद अभी तक किसी मांगों को कार्यान्वित नहीं किया गया है। कुलपतित को ज्ञापन देने वालों में एमएमटीएम कॉलेज के डॉ. महेश ठाकुर, आरबी जालान कॉलेज के देवचंद्र कुमार, सीनेट सदस्य डॉ. राम सुभग चौधरी, प्रभात कुमार, प्रो. विपीन कुमार चौधरी, डॉ. सुरेश राम आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।