Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga Shopkeepers Demand Alternatives Before Elevated Road Construction
नया बाजार बना दुकानदारों को आवंटित हो दुकान

नया बाजार बना दुकानदारों को आवंटित हो दुकान

संक्षेप:

दरभंगा में स्टेशन रोड दुकानदार संघ की बैठक हुई, जिसमें एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण दुकानों के तोड़े जाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने हराही तालाब के पास बिहार सरकार की जमीन पर बाजार बनाने की मांग की। संघ के नेताओं ने विकास के नाम पर दुकानदारों को विस्थापित करने के खिलाफ जन आंदोलन की चेतावनी दी।

Jan 11, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। स्टेशन रोड दुकानदार संघ, दरभंगा के बैनर तले संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण दुकानें तोड़े जाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने दुकानें तोड़े जाने से पहले हराही तालाब के पूर्व भिंडा पर स्थित बिहार सरकार की जमीन पर बाजार बनाकर आवंटित करने की मांग की। इसेक साथ ही घोषित कार्यक्रम के तहत प्रमंडलीय मुख्यालय के समक्ष धरनास्थल पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर चर्चा की गयी। संघ के मुख्य संरक्षक सह हम श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके दत्ता ने कहा कि दरभंगा के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर ऐलिवेटेड रोड शुरू करने से पहले मानवीय और संवैधानिक पहलुओं पर जिला प्रशासन को स्थानीय दुकानदारों के साथ सामूहिक रूप से रणनीति बनानी चाहिए ताकि किसी का जीविकोपार्जन प्रभावित न हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक्टू नेता निरंजन सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एवं सरकार के संकल्प पत्र के आलोक में सबसे पहले एलिवेटेड रोड निर्माण से पूर्व वैकल्पिक व्यवस्था एवं जीविकोपार्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। दरभंगा स्टेशन से उत्तर से पश्चिम में खाली जगह का उपयोग एलिवेटेड रोड के लिए होना चाहिए। संघ के सचिव कारी गामी ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए यदि जबरन विकास के नाम पर विस्थापित किया गया तो हम एकजुट होकर जन आंदोलन और तेज करेंगे और कानूनी संघर्ष भी तेज किया जाएगा। बैठक में देवेंद्र गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, चंदन गुप्ता, मो. आदिल, मो. इफ्तेखार, मो. नौशाद, मनोज कुमार आदि थे।