जिले के सरकारी स्कूलों में प्रात:कालीन हुआ वर्ग संचालन
दरभंगा में सभी सरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन के बाद सोमवार से प्रात:कालीन विद्यालय का संचालन शुरू हुआ। शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार सुबह 6:30 से 12:20 बजे तक कक्षाएँ चलेंगी। मिड डे मील का वितरण सुबह 9 से 9:40 बजे के बीच होगा। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही, लेकिन अगले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है।

दरभंगा। जिले के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन के बाद नए सत्र में सोमवार से प्रात:कालीन विद्यालय का संचालन आरंभ हुआ। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के अनुसार सुबह 6.30 से 12:20 बजे तक बच्चों को की पढ़ाई होगी तथा 12:30 बजे शिक्षक विद्यालय बंद कर रवाना होंगे। सुबह नौ से 9:40 बजे तक मध्यांतर के दौरान मिड डे मील परोसे जाने का निर्देश भी जारी किया जा चुका है। नगर के कई विद्यालयों मध्य विद्यालय पूअर होम, कन्या मध्य विद्यालय भगवान दास, मध्य विद्यालय दोनार, मध्य विद्यालय गंगासागर, मुसा शाह मध्य विद्यालय लालबाग, मध्य विद्यालय श्यामा पाठशाला मिर्जापुर, राजकीय मध्य विद्यालय लक्ष्मीसागर साधुगाछी, मध्य विद्यालय लक्ष्मीसागर, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीसागर कॉलोनी, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीसागर कन्या, मध्य विद्यालय खाजासराय, आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय, बंसीदास कन्या मध्य विद्यालय लहेरियासराय आदि के एचएम ने बताया कि प्रात: कालीन विद्यालय के पहले दिन सोमवार को अमूमन सभी कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही।
एक-दो दिनों में उपस्थिति में बढ़ोतरी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


