ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगादरभंगा की बहू को मुंबई में सम्मान

दरभंगा की बहू को मुंबई में सम्मान

दरभंगा की बहू सृजा अग्रवाल को मुंबई में सम्मानित किया गया है। यह खबर सुनते ही दरभंगा नगर निगम के पास रह रहे सृजा के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मालूम हो कि मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा दरभंगा...

दरभंगा की बहू को मुंबई में सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSun, 10 Mar 2019 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा की बहू सृजा अग्रवाल को मुंबई में सम्मानित किया गया है। यह खबर सुनते ही दरभंगा नगर निगम के पास रह रहे सृजा के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मालूम हो कि मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा दरभंगा यूनेस्को क्लब के अध्यक्ष विनोद पंसारी तथा उनकी धर्मपत्नी व अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, दरभंगा शाखा की अध्यक्ष नीलम पंसारी सृजा के ससुर और सास हैं।

विनोद पंसारी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बहू को मुंबई में सम्मानित किये जाने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। सभी उन्हें बधाई देने घर पहुंचने लगे। विनोद पंसारी ने बताया कि उनकी बहू मुंबई में हिन्दुस्तान टाइम्स के बिजनेस पेपर मिंट में एसोसिएट एडिटर हैं। शुक्रवार को सृजा को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ मैनेजमेंट ऑफ इंडिया की ओर से ‘इंडियाज टॉप हंड्रेड वूमेन इन फाइनेंस में शामिल किया गया। इन महिलाओं में एसबीआई की पूर्व चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्य समेत देश की कई चर्चित महिलाएं शामिल हैं। वहीं, नीलम पंसारी ने बताया कि इन महिलाओं में उनकी बहू को भी शामिल किये जाने पर वे काफी गौरवान्वित हैं। वहीं, सृजा ने फोन पर बताया कि मुझे यह अवार्ड जर्नलिज्म के क्षेत्र में मिला है। मेरे लिए यह सम्मान की बात है। इससे अन्य महिलाओं को भी फाइनेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें