Darbhanga News: असली अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

Darbhanga News: दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में एनएच 27 के खरथुआ मोड़ के पास बुधवार रात हुई गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने पांच संदिग्धों से पूछताछ की और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए। परिजनों ने बाइक छीनकर गोली मारने की बात कही, जबकि पुलिस पैसों के लेनदेन के विवाद को घटना का कारण मान रही है।

Darbhanga News: असली अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर खरथुआ मोड़ के पास ग्रामीण सड़क पर गत बुधवार की रात हुई गोलीबारी के मामले में अब तक असली अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां से दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। देर रात ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी व डीआईजी मनोज तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सदर एसडीपीओ ने रात में डीएमसीएच पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से पूछताछ की। रात में ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया। शराब तस्करी के विवाद में गोलीबारी की घटना होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। घायल एक युवक को पूर्व में मोबाइल छीनने के मामले में सोनकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा किया।

घटना को लेकर परिजनों और पुलिस के अलग-अलग बयान

गोलीबारी की घटना में दो युवकों के घायल होने के मामले में परिजनों व पुलिस का बयान अलग-अलग है। बुधवार की रात डीएमसीएच में मौजूद घायलों के परिजनों ने बताया कि सरवन दिल्ली में पराठा वाली गली में रहकर हलवाई का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। बुधवार की शाम वह अपने मित्र बजरंगी के साथ बहन के गांव सढ़वारा गया था। वहां से लौटने के क्रम में ही एनएच पर दोनों को कुछ लोगों ने घेरकर बाइक छीनने के बाद गोली मार दी। हालांकि एक परिजन ने यह भी बताया कि किसी जान-पहचान वाले नहीं घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस की जांच और पैसों के लेनदेन का विवाद

वहीं दूसरी ओर पुलिस का मानना है कि आपस में पैसों के लेनदेन के कारण गोली चली है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के अनुसार घायल युवक भी सात-आठ लोगों के साथ वहां पर पहुंचा था। दोनों पक्षों में पैसों के लेनदेन के कारण विवाद बढ़ा, जिसमें गोली चली। उन्होंने बताया कि संभवत: घायल के अन्य दोस्त ही उसकी बाइक वहां से ले गए होंगे। दूसरे पक्ष में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦गोलीबारी में कितने युवक घायल हुए?−
गोलीबारी की घटना में दो युवक घायल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: असली अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर