दरभंगा जंक्शन परिसर में वाशिंग पिट टू का किया गया शुभारम्भ
दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की दिशा में वाशिंग पिट टू का शुभारम्भ हुआ। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि इससे ट्रेनों के रखरखाव में सुविधा होगी और रवानगी में समय की कमी आएगी। मिथिला क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर नई परियोजनाएं चल रही हैं, जो ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही हैं।

राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की दिशा में एक और पहल की गयी है। यहां वाशिंग पिट टू का शुभारम्भ किया गया है। इससे ट्रेनों के रखरखाव में सुविधा होगी। इससे दरभंगा जंक्शन से ट्रेनों की रवानगी में अधिक समय नहीं लगेगा। ये बातें स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रविवार को वाशिंग पिट टू का शुभारम्भ करते हुए कही। समस्तीपुर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में वाशिंग पिट टू का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र में भारतीय रेल ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रही है। दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी तथा नई परियोजनाओं का जिस तरह से जाल बिछाया जा रहा है वह देश की आजादी के बाद दरभंगा के लिए नया इतिहास साबित हो रहा है।
सांसद डॉ. ठाकुर अमृत भारत योजना के अंतर्गत करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन विश्वस्तरीय स्टेशन के निर्माण कार्य को रेलवे कनेक्टिविटी के लिए उदाहरण बताते हुए कहा कि दरभंगा ट्रेनों की साफ-सफाई तथा रखरखाव के लिए हर दृष्टि से संवेदनशील है। मिथिला के केंद्रबिंदु में अवस्थित दरभंगा जंक्शन समस्तीपुर मंडल अन्तर्गत सबसे अधिक राजस्व प्रदान करने वाले रेलवे स्टेशन के रूप में स्थापित है, इसलिए इस स्टेशन से सम्बंधित रेलवे के सभी मुद्दों का गंभीरता से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन से सटे दक्षिण लाइट आरोबी के निर्माण कार्य में भी शीघ्र तेजी दिखेगी। इसके लिए रेल अधिकारयों तथा अभियंताओं को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं। सांसद ने कहा कि पूर्व से तकनीकी समस्याओं के कारण इसके निर्माण कार्य में विलंब हुआ है, लेकिन अब इसके निर्माण कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जाएगा। ये बातें उन्होंने शनिवार की देर संध्या समस्तीपुर डीआरएम सहित रेलवे के अन्य अधिकारियों तथा अभियंताओं के साथ म्यूजियम गुमती स्थित निर्माणाधीन लाइट आरोबी का निरीक्षण करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने म्यूजियम गुमटी के पास नौ करोड़ की लागत से बनने वाले लाइट आरोबी के निर्माण कार्य में हुए विलंब की भरपाई के लिए मिशन मोड में इस कार्य को पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि तेजी से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन बरसात पूर्व इसकी सभी पाइलिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाना है। इसके लिए अभियंता संवेदक को अतिरित सामग्री तथा मानव बल की व्यवस्था के लिए निर्देशित करें। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसके निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाय ताकि शहर के लिए लाइफलाइन साबित होने वाली इस लाइट आरोबी से लोगों को सहूलियत मिल सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


