
दरभंगा जंक्शन पर पकड़े गये ‘आतंकवादी
संक्षेप: दरभंगा जंक्शन पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान एक मॉक ड्रिल किया गया, जिसमें दो 'आतंकवादियों' को पकड़ने के लिए संयुक्त जांच अभियान...
दरभंगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दरभंगा जंक्शन पर मंगलवार को जीआरपी, आरपीएफ, विश्वविद्यालय थाना, सदर थाना, समस्तीपुर से पहुंचे रेल डीएसपी, जंक्शन अधीक्षक मनोज कुमार आदि की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान वहां मॉक ड्रिल भी किया गया। मॉक ड्रिल में दो लोगों को ‘आतंकवादी बनाया गया। दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पर दो ‘आतंकवादियों के होने की सूचना प्रसारित की गयी। इसकी सूचना अविलंब कंट्रोल रूम, आरपीएफ दरभंगा एवं स्थानीय पुलिस को दी गई। उक्त दोनों ‘आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जीआरपी, आरपीएफ एवं स्थानीय जिला पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफॉर्म पर संयुक्त जांच अभियान चलाया।

सुरक्षा दृष्टिकोण से दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार को पूरी तरह से सील कर दिया गया। जीआरपी, आरपीएफ एवं स्थानीय जिला बल पुलिस के संयुक्त जांच अभियान में मात्र 17 मिनट में एक को सर्कुलेटिंग एरिया से तथा दूसरे को प्लेटफॉर्म के एफओबी पर पकड़ लिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




