Darbhanga News: हादसे में घायल पेंटर की डीएमसीएच में मौत
हिन्दुस्तान, दरभंगा
Darbhanga News: दरभंगा के राघोपुर निवासी 65 वर्षीय गुलगुल मंडल की मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अक्टूबर को मकान पेंटिंग का काम करके लौटते समय राघोपुर दक्षिणी चौक पर एक टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी। चालक वाहन सहित फरार हो गया। गंभीर हालत में उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उनका 13 दिनों से इलाज चल रहा था।

Darbhanga News: दरभंगा। सड़क हादसे में गत एक अक्टूबर को गंभीर रूप से जख्मी मनीगाछी थाना क्षेत्र के राघोपुर वार्ड छह निवासी गुलगुल मंडल (65 वर्ष) की इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम मौत हो गई। बेंता थाना की पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के पुत्र निवास मंडल ने बताया कि एक अक्टूबर की शाम उनके पिता मकान पेंटिंग का काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान राघोपुर दक्षिणी चौक पर उन्हें ठोकर मारकर चालक टोटो के साथ फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें मनीगाछी पीएचसी में भर्ती कराया था।
नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया था। यहां वे पिछले 13 दिनों से इलाजरत थे।


