Darbhanga News: पारंपरिक व मॉडर्न परिधानों में सजकर आए
हिन्दुस्तान, दरभंगा
Darbhanga News: दरभंगा के होटल इवारा में शाम 6:30 बजे से डांडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिलाएं, युवतियां, युवा और बच्चे पारंपरिक व आधुनिक परिधानों में शामिल हुए। लाइव डीजे ने ‘ढोली तारो’ और मां भवानी जैसे गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। वाराणसी से आईं एंकर विजया ने कार्यक्रम का संचालन किया। देर शाम तक लोग डांडिया का आनंद लेते रहे।

Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डांडिया में हिस्सा लेने के लिए लोग पारंपरिक और मॉडर्न ड्रेस में पहुंचे। इस दौरान होटल इवारा में डीजे की लाइव परफॉर्मेंस, म्यूजिक पर लोग जमकर झूमते हुए नजर आए। डीजे पर ढोली तारो, मां भवानी... इसी तरह के गीतों पर डांडिया में शामिल लोगों के पैर थिरकने लगे। शाम 6.30 बजे से शुरू हुए डांडिया की मस्ती में लोग देर शाम तक सराबोर रहे। महिलाएं,युवतियां डांडिया टकरातीं झूमती रहीं। युवा वर्ग भी कुर्ता पजामा व गले में गमछा लगाए डांडिया खेलने में पीछे नहीं रहे। छोटे छोटे बच्चे भी युवाओं से आगे निकलते गीत संगीत पर झूमते दिखे।
छोटे छोटे बच्चों ने भी डांडियां का खूब लुत्फ उठाया। एक से एक बढ किशन कई कपल ने शामिल होकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संचालन वाराणसी से आईं एंकर विजया कर रही थीं।

