सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कलाकारों को मिलता है मंच

Apr 04, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के रामबाग में नृत्य संस्थान सृष्टि फाउंडेशन में कथक नृत्य कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन में कथक गुरु सुब्रतो पंडित, संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय और ओडिसी गुरु सच्चिकांत प्रधान ने भाग लिया। आने वाले कार्यक्रम में बच्चे कथक की भव्य प्रस्तुति देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कलाकारों को मिलता है मंच

दरभंगा। शहर के रामबाग स्थित नृत्य संस्थान सृष्टि फाउंडेशन के सभागार में शुक्रवार को दरभंगा नृत्य उत्सव 2026 के तहत कथक नृत्य कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कोलकाता से आए कथक गुरु सुब्रतो पंडित, संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय, ओडिसी नृत्य गुरु सच्चिकांत प्रधान, संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक और ज्योति प्रकाश ने किया। गुरु सुब्रतो पंडित ने कहा कि आगामी रविवार को संस्कृत विवि परिसर में होने वाले कार्यक्रम में कई दर्जन बच्चे कथक नृत्य की भव्यवतम प्रस्तुति देंगे। कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता एवं रुचि को भी प्रोत्साहित करते हैं।

गुरु श्री प्रधान ने निरंतर अभ्यास और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला।सुब्रतो पंडित ने दरभंगा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।