
सीएम साइंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव कल
दरभंगा के सीएम साइंस कॉलेज में 18 दिसंबर को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। इस ड्राइव में इंडसलैंड बैंक में कस्टमर रिटेंशन ऑफिसर के 100 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। 18 से 32 वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी इस ड्राइव में भाग ले सकते हैं।
दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में 18 दिसंबर को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस प्लेसमेंट ड्राइव में इंडसलैंड बैंक में कस्टमर रिटेंशन ऑफिसर के 100 से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए भारत फाइनेंसियल इनकल्शन लिमिटेड की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. शाकिर अहमद ने बताया कि 18 से 32 वर्ष के इच्छुक स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। साक्षात्कार के समय प्रतिभागियों को आयु एवं योग्यता संबंधी प्रमाणपत्रों के साथ अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा।
प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के बीच करियर और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में काफी मददगार होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में प्लेसमेंट परिदृश्य को निखारने में प्लेसमेंट ड्राइव काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह छात्रों के भविष्य के करियर को संरक्षित करते हुए छात्रों को उनके कौशल, शैक्षिक प्रतिभा और अनुभव को निखारता है, जिससे उन्हें रोजगार पानी में काफी मदद मिलती है। प्लेसमेंट सेल समन्वयक डॉ. ऋचा तिवारी ने बताया कि कॉलेज में पहली बार आयोजित हो रहे इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिए बुधवार को प्लेसमेंट सेल की ओर से कामेश्वर भवन में मॉक इंटरव्यू का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




