Darbhanga News: प्रसारण व्यवस्था को बनाएं बेहतर
Darbhanga News: दरभंगा आकाशवाणी केंद्र, जो 1976 से मिथिलावासियों की सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र रहा है, का एफएम चैनल का विस्तार किया जा रहा है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने आकाशवाणी केंद्र की आधुनिकization, उच्च क्षमता वाले ट्रांसमीटर और नए ब्रॉडकास्ट सिस्टम को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Darbhanga News: दरभंगा। दरभंगा आकाशवाणी केंद्र 1976 में स्थापना काल से ही संपूर्ण मिथिलावासियों के लिए सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां की प्रसारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस पहल की जा रही है। मिशन मोड में एफएम चैनल के विस्तारीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंदरभंगा आकाशवाणी केंद्र पहुंचकर वहां के एफएम संयंत्र, विकासात्मक योजनाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारयों के साथ बैठक कर विभिन्न सुझाव तथा निर्देश दिए। सांसद ने अधिकारयों से वहां के प्रसारण अवसंरचना को आधुनिक तकनीक से विकसित किए जाने तथा प्रसारण व्यवस्था को देश स्तर पर संवाद के प्रमुख केंद्र बिंदु बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कहा कि यहां साढ़े 15 करोड़ रुपए की लागत से एफएम चैनल की शुरुआत की गई थी। इसके क्षमता विस्तार के लिए शीघ्र ही मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि दरभंगा रेडियो स्टेशन का हाई पावर ट्रांसमीटर, डिजिटल सिस्टम, नए ब्रॉडकास्ट सिस्टम के अधिक से अधिक उपयोग किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में एडीई राजीव कुमार, एडीपी अमित कुमार, अमरनाथ प्रसाद, मितेश मिश्रा, असद दाऊद, गगन कुमार, सरवर इमाम आदि थे।


