प्रतिबंधित मांस ले जाते युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
गुरुवार को पोखराम गांव में प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे एक साइकिल सवार को ग्रामीणों ने पकड़ा। दो अन्य साइकिल सवार मौके से भाग गए। पुलिस ने युवक मो. दाऊद को हिरासत में लिया। उसने बताया कि वह बकरीद के लिए मांस लेकर जा रहा था। बरामद मांस की जांच की जाएगी।

शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे एक साइकिल सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसके साथ चल रहे अन्य दो साइकिल सवार भी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं थानाध्यक्ष चंद्रमणि दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव निवासी 50 वर्षीय मो. दाऊद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे पोखराम से बलहा गांव के तीन साइकिल सवार प्रतिबंधित पशु का मांस एवं सिर बोरे में भरकर जा रहे थे।
इसी दौरान दड़ोखर धाम मंदिर के पास बैठे ग्रामीणों ने साइकिल पर लदे बोरे से खून टपकता देख उन्हें रोक लिया।बात बिगड़ती देख दो साइकिल सवार भाग गए, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए मो. दाऊद ने बताया कि अहिलवाड़ा गांव में बकरीद के अवसर पर पशु की कुर्बानी दी गई थी। वह वहीं से मांस लेकर अपने घर जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बरामद मांस के अवशेष को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस किस पशु का है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


