ट्रांसफॉर्मर जला, 32 घंटे से भरडीया में बिजली नहीं

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

कुशेश्वरस्थान के भरडीया गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले 32 घंटे से बिजली सेवा ठप है। चार दिनों से ट्रांसफार्मर में तेल लिकेज की समस्या थी। ग्रामीण गर्मी और उमस से परेशान हैं। विभाग ने नया ट्रांसफार्मर भेजा है और बिजली की आपूर्ति आज शाम तक बहाल होने की उम्मीद है।

ट्रांसफॉर्मर जला, 32 घंटे से भरडीया में बिजली नहीं

कुशेश्वरस्थान। प्रखंड की केवटगामा पंचायत के भरडीया गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से गांव में पिछले 32 घंटे से बिजली सेवा ठप है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन चार दिनों से ट्रांसफार्मर का तेल लिकेज कर रहा था। जिसकी सूचना दी गई। लेकिन समय सूचना का अनदेखा कर दिए जाने से ट्रांसफार्मर 22 जून की देर रात में आवाज कर गया और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उमस भड़ी भीषण गर्मी में बिजली के नहीं रहने से ग्रामीण जहां परेशान है वही विभाग के प्रति उनका आक्रोश बढ़ रहा है। गर्मी के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों ओर बुजुर्गों एवं बिमार लोगों की बढ़ गई है।

इस संबंध में विभागीय एसडीओ प्रभात चंद्र ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर भेज दिया गया है आज देर शाम तक विधुत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।