गैस किल्लत के विरोध में निकाला प्रतिवाद मार्च
बेनीपुर में सीपीआई(एम) कार्यकर्त्ताओं ने गैस की किल्लत को लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस की कालाबाजारी रोकने तथा होम डिलीवरी शुरू करने की मांग की। अंचल सचिव ने कहा कि प्रशासन केवल दावे कर रही है, जबकि असलियत में गैस की किल्लत बनी हुई है।

बेनीपुर। सीपीआई(एम) कार्यकर्त्ताओं ने गैस की किल्लत को लेकर बुधवार को गैस की किल्लत दूर करने की मांगों को लेकर बेनीपुर में प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध जताया है। अंचल सचिव रामधनी झा के नेतृत्व में निकाली गई प्रतिवाद मार्च में सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की गई तथा बेनीपुर नगर परिषद एवं ग्रामीण इलाका में गैस की हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाने सहित होम डिलीवरी शुरू करने की मांग की गई है। अंचल सचिव ने कहा कि हर गैस गोदाम पर बेनीपुर एसडीएम को निगरानी करनी चाहिए, जिससे गैस की कालाबाजारी नहीं हो और उपभोक्ताओं को समय से गैस मिल सके।
होम डिलीवरी भी शुरू हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन सिर्फ दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर गैस की किल्लत आज भी दिखाई पड़ रही है। प्रतिवाद मार्च में काशीनाथ ठाकुर, ठक्को सहनी, महेश सहनी, राम ललित सदा, हीरालाल सहनी, सजनी देवी, रीता देवी, अमोला देवी, हसीना खातून, सुनीता देवी, उपेंद्र राम, शोएब लहरी, साबिर, सोमनी देवी, परवेज आलम आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


