सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दो घंटे लिफ्ट में फंसे रहे पति-पत्नी

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एक दंपती करीब दो घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। बाद में दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। अस्पताल में लिफ्टों की खराबी की सूचना मिली है, और सुधार का काम चल रहा है।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दो घंटे लिफ्ट में फंसे रहे पति-पत्नी

संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मंगलवार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर के एक दंपती के करीब दो घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने से वहां अफरातफरी मची रही। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। महिला की तबीयत काफी बिगड़ जाने से एम्बुलेंस पर उन्हें इलाज के लिए इमरजेंसी विभाग भेजा गया। उपचार के बाद महिला की तबीयत ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जाता है कि दम्पती डॉक्टर से दिखाने भवन की ऊपरी मंजिल पर गए थे।

लिफ्ट में फंसे दंपती की घटना

दोपहर करीब दो बजे निचली मंजिल पर आने के लिए वे लिफ्ट पर सवार हुए। निचली मंजिल पर पहुंचने पर दरवाजा नहीं खुला। दंपती के अंदर से दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर लिफ्ट मैन ने उन्हें बाहर निकालने का भरपूर प्रयास किया, बावजूद इसके दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर फंसे पति-पत्नी चीखने-चिल्लाने लगे। अफरातफरी के बीच इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। अधीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी वहां पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ने का प्रयास किया गया। काफी जद्दोजेहद के बाद दरवाजा को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला जा सका।

लिफ्टों की खराबी

बता दें कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की अधिकतर लिफ्ट खराब पड़ी हैं। एक लिफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा था। वह लिफ्ट भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं थी। उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी लिफ्ट को दुरुस्त करने के लिए एजेंसी को एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया है। लिफ्ट को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। दंपती के फंसे रहने की जानकारी मिलने पर उन्हें बाहर निकालने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दंपती कितने समय तक लिफ्ट में फंसे रहे?
दंपती करीब दो घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।