जोगियारा के नवादा मामले में आर्म्स एक्ट के तहत काउंटर केस दर्ज
जाले, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के नवादा गांव निवासी राम स्वरूप मुखिया के पुत्र राम शोभित

जाले, एक संवाददाता। थानाक्षेत्र के नवादा गांव निवासी राम स्वरूप मुखिया के पुत्र राम शोभित मुखिया ने जोगियारा गांव निवासी कर्ण प्रसाद सिंह के पुत्र रमण प्रसाद सिंह एवं पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में पिस्तौल और बंदूक के बल पर घर में घुसकर फायरिंग करते हुए मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर देने से संबंधित एक एफआईआर दर्ज करवाई है। घटना 28 मई के दिन के 3 बजे की बताई जा रही है। इस एफआईआर को रमण प्रसाद सिंह द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज करवाई गई एफआईआर का काउंटर केस माना जा रहा है। राम शोभित मुखिया का कहना है कि 28 मई को दिन के 3 बजे रमण प्रसाद सिंह दो स्कॉर्पियो से अज्ञात पांच आदमी के साथ उनके घर पर पहुंचे।
फायरिंग की और बंदूक के बल पर उनके साथ मारपीट की। एक व्यक्ति ने चाकू चलाया। उसके दाहिने पैर को तोड़ दिया। इसके बाद सभी हत्या करने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि इस मामले में रमण प्रसाद सिंह, दो वाहन के अज्ञात मालिक एवं चालक सहित पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा में एक एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


