जिले की चयनित 24 पंचायतों में आज लगेंगे सहयोग शिविर
19 मई को दरभंगा जिले की 24 पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। सिमरी पंचायत में डीएम एवं एसएसपी शामिल होंगे। हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को शिविर आयोजित होंगे, जिसमें समस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा। इसके लिए नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 और ऑनलाइन परिवाद की सुविधा भी है।

शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा। जिले की 24 पंचायतों में 19 मई को सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। सिमरी पंचायत में सहयोग शिविर में डीएम एवं एसएसपी शामिल होंगे। सहयोग शिविर की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
सहयोग शिविर की तैयारी
डीएम कौशल कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होगा, जिसमें जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर की अध्यक्षता डीएम करेंगे। इसमें जिला प्रभारी मंत्री भी शामिल होंगे। सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 भी जारी किया गया है। इसके अलावा सहयोग पोर्टल के माध्यम से कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता है।
सहयोग शिविर का आयोजन
शिविर के सफल आयोजन के लिए डीएम ने 24 वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। सहयोग शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये जाएंगे। शिविर के लिए तिथिवार पंचायतों का रोस्टर निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि 19 मई को सिमरी, बंधौली, सिधौली, बिरौल, नरसारा, खराजपुर, गनौन, नेहरा पश्चिमी, मुरैठा, खैरा, गंगौली कनकपुर, लहवार, पोखरामभिण्डा, हथौड़ी उत्तरी, केवटगामा, किरतपुर, शीशो पूर्वी, तरौनी, औराही, ननौरा, हरसिंगपुर, कन्हाई, पैगम्बरपुर तथा बिजली पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विशेष सहयोग शिविर की तैयारी
उधर, सिमरी पंचायत सरकार भवन में 19 अप्रैल को लगने वाले विशेष सहयोग शिविर की तैयारी का जायजा सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने लिया। शिविर में लगने वाले दो अलग-अलग कैंपों के लिए दो-दो चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की गई। खून, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित 14 प्रकार की जांच के लिए टेक्नीशियन तैनात किए गए। मरीजों को एंटीबायोटिक सहित अन्य दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। एंबुलेंस सहित अन्य सुविधाओं के लिए सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद को निर्देश दिये। सीएस ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी प्रकार के मरीजों के लिए उपचार, जांच दवा एवं अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


